whatsapp x

WhatsApp Number

8750970582

Message
phone x
8750970582
email x
info@lawminds.co.in

आगरा: बिल्‍डर बेटा डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज में घूमता है, 80 साल के पिता वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर

आगरा के बुजुर्ग प्रभुदयाल गुप्‍ता का कहना है कि उनके पास कोठी और फ्लैट हैं लेकिन उनके बेटे और बहू ने घर से निकाल दिया है। वह आगरा के एक वृद्ध आश्रम में अपने दिन काट रहे हैं। उनकी बहू ने कान में इतनी जोर का मुक्‍का मारा कि उन्‍हें सुनाई देना बंद हो गया है।

सुनील साकेत, आगरा: जब घर में बेटा जन्म लेता है तो पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। उसे वह अपने कंधों पर बैठाकर सवारी कराता है। उंगली पकड़कर चलना सिखाता है, लेकिन जब वही बेटा बड़ा होकर उसे दुत्कारता है। पीटता है। घर से निकाल देता है। तब उस पिता पर क्या बीतती है, इसकी कल्पना की जा सकती है। आइए जानते हैं आगरा के एक अमीर बेटे के लाचार पिता की कहानी। उनका करोड़पति बेटा शहर का नामचीन बिल्डर है। लोगों के लिए घर बनाता है, लेकिन अपने पिता को रखने के लिए उसके पास कोई जगह नहीं है। खुद डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज कार में घूमता है, मगर पिता वृद्धाश्रम में अपनी जिदंगी के बचे दिन काट रहे हैं।

आगरा के पॉश एरिया सिकंदरा नीरव निकंज के रहने वाले प्रभुदयाल गुप्ता 80 साल के हैं। वह करीब एक महीने से रामलाल वृद्ध आश्रम में रह रहे हैं। जब उनसे आश्रम में आने का कारण पूछा तो उन्होंने जो बताया तो लोग हैरत में पड़ गए। बुजुर्ग प्रभुदयाल ने बताया कि उनका बेटा एक बड़ा बिल्डर है। शहर में कई जगह उसने अपार्टमेंट और कालोनियां बनवाई हैं। हाल ही उसने अपने लिए डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज गाड़ी खरीदी है। मगर उसे अपने पास नहीं रख रहा है। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। बेटे के साथ उसकी पत्नी भी पीटती है। उसके कान में इतनी तेजी से मुक्का मारा कि अब उन्हें सुनाई भी नहीं देता है।

दिवाली पर खरीदी डेढ़ करोड़ की कार

प्रभुदयाल गुप्ता ने बताया कि उनकी खुद की एक कोठी है। उनके नाम से एक फ्लैट भी है। बेटे ने पिछले महीने दूसरी शादी की है। उसके घर में एक बाहरी व्यक्ति ने कब्जा जमा लिया है। बेटा और बहू रोजाना उनके साथ मार पीट करते थे। ये सब लोग बाहरी व्यक्ति की बात मानते हैं। बहू ने उनके कान में दो मुक्के मारे थे। इससे उन्हें कानों से सुनाई नहीं देता है। बेटे ने दिवाली पर डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज गाड़ी खरीदी है।

लाचारी में काट रहे दिन

प्रभुदयाल रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। आश्रम में 350 बुजुर्ग रहते हैं। दिसंबर के महीने में प्रभुदयाल आश्रम पहुंचे थे। जब उनके आश्रम आने का कारण पूछा तो वे फफक-फफक कर रोने लगे। कपकपाती आवाज से प्रभुदयाल ने कहा कि अब उसकी जिदंगी के जो बचे खुचे दिन हैं यहीं रहकर काटेंगे। उनका इकलौता बेटा उन्हें बुरी तरह से पीटता है।

बाइक चलाते हुए बच्चे को ठंड से बचाने के लिए पापा ने जो किया वह देखकर इंटरनेट की जनता भावुक हो गई

सोशल मीडिया पर एक पिता का वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप ने तमाम लोगों का दिल जीत लिया है। लोग कह रहे हैं कि पापा इसी तरह से अपने बच्चे की फिक्र करते हैं। दरअसल, एक शख्स कड़कड़ाती ठंड में बच्चे को बाइक पर ले जा रहा था। ऐसे में वह बच्चे को सर्दी से बचाने के लिए जो करता है वह लोगों के दिल को छू गया।

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे मौसम में बाइक पर सफर करना काफी चैलेंजिंग होता है। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स हाईवे पर बाइक चलाता नजर आ रहा है। लेकिन जब लोगों की नजर बाइक पर बैठे बच्चे पर पड़ती है तो वह भावुक हो जाते हैं। क्योंकि अपने बच्चे को ठंड से बचाने के लिए यह पिता उसे शॉल से ढक देता है। साथ ही, उसे संभाले रखने के लिए एक हाथ से थामे रहता है और दूसरे हाथ से बाइक को संभालता है। यह देखकर इंटरनेट की जनता इस पिता की तारीफ कर रही है। बहुत से यूजर्स लिख रहे हैं कि यह एक बाप ही कर सकता है। जबकि कुछ यूजर इसे रिस्की बता रहे हैं।

यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर @ghulamabbasshah ने पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा – बेटे के दिल पर पिता के प्यार की छाप हमेशा रहेगी। इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 53 हजार व्यूज और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट किए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा – इस फीलिंग को शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। दूसरे ने कहा- पर हाईवे पर एक हाथ से बाइक चलाना खतरनाक हो सकता है। जबकि अन्य ने इसे बच्चे के लिए सच्चा प्यार बताया। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए।